अखिलेश यादव ने कहा कि साढ़े चार साल की भाजपा सरकार ने जनहित का एक भी कार्य नहीं किया। ना ही कोई उल्लेखनीय योजना शुरू कर पाई। उसने समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर समय बिताया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा अब एक राजनीतिक दल नहीं झूठे प्रचार की प्रशिक्षण संस्थान बन गया है। साढ़े चार साल की भाजपा सरकार ने जनहित का एक भी कार्य नहीं किया। ना ही कोई उल्लेखनीय योजना शुरू कर पाई। उसने समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर समय बिताया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता चाहती है कि मुख्यमंत्री यह बताए कि उन्होंने भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरों टॉललेंस की जो बातें की थी, उसका कितना पालन किया गया। यदि इसका पालन नहीं हुआ तो उसकी जिम्मेदारी खुद पर लें। भाजपा सरकार में गोमती रिवर फ्रंट का सौंदर्य बर्बाद हो गया। गोमती में जलकुम्भी छा गई। रबड डैम बह गया। सिंचाई विभाग और एलडीए के अफसर सोते रह गए। सरकारी भूखंडों पर कब्जे हो रहे हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। चारों ओर मंहगाई, भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन से जनता परएशान हैं।