फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीते पर अखिलेश ने ली चुटकी: सपा प्रमुख बोले- सबको इंतजार था दहाड़ का… पर ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का

Sat, 17 Sep 2022 10:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश ने बिल्ली की तरह बोल रहे चीते का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है सबको इंतजार था दहाड़ का… पर ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने चीते पर भाजपा की ली चुटकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामीबिया से आठ चीते भारत लाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार करीब 12 बजे  कूनो नेशनल पार्क में बॉक्स खोलकर तीन चीतों को छोड़ा। इसके बाद पीएम मोदी ने इनकी तस्वीरें भी ली। भाजपा जहां इसे बढ़ी उपलब्धि बता रही तो वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चीता का एक वीडियो साझा कर सरकार की चुटकी ली है। अखिलेश ने बिल्ली की तरह बोल रहे चीते का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है सबको इंतजार था दहाड़ का… पर ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का।

विज्ञापन

वहीं सपा अध्यक्ष ने विश्वकर्मा जयंती को लेकर कहा कि भाजपा पिछड़ों और वंचितों के खिलाफ है। सपा शासनकाल में विश्वकर्मा समाज के लिए ग्राम सभा की जमीन का पट्टा, विश्वकर्मा, लोहार व बढ़ई समाज के युवकों को आईटीआई का प्रमाणपत्र और पुश्तैनी काम करने वालों को रोजगार देने के साथ ही विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। 
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने इस सार्वजनिक अवकाश को निरस्त कर विश्वकर्मा समाज का अपमान किया है। वह शनिवार को पार्टी कार्यालय में विश्वकर्मा जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश ने समारोह में विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। इस दौरान राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें