फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश बोले- भाजपा सरकार में जीडीपी हुई आधी, गलत नीतियों से अर्थव्यवस्था हुई कमजोर

Mon, 16 Aug 2021 10:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता का ध्यान जरूरी मुद्दों से हटाना चाहती है। बेरोजगारी से नौजवान हताश हो गए हैं तो महंगाई की मार से जनता बेहाल है। जलशक्ति मिशन घोटाला की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता को निराश किया है। भाजपा की गलत नीतियों से अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई है। यूपी में सपा सरकार में जीडीपी 10 प्रतिशत थी, जबकि भाजपा सरकार में यह घटकर करीब पांच प्रतिशत रह गई है। वह प्रदेश कार्यालय में पार्टी विधान मंडल दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


यादव ने कहा कि भाजपा जनता का ध्यान जरूरी मुद्दों से हटाना चाहती है। बेरोजगारी से नौजवान हताश हो गए हैं तो महंगाई की मार से जनता बेहाल है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का चारों तरफ बोलबाला है। जलशक्ति मिशन घोटाला की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चालाकी से सावधान रहना होगा। साथ ही जनता को सचेत करने की जिम्मेदारी समाजवादियों को उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सपा किसानों के साथ हमेशा रही है। शिक्षामित्र, वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों का निराकरण सपा में ही संभव है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ा व दलित विरोधी एजेंडे पर ही काम कर रही है। जातीय जनगणना आवश्यक है। हिस्सेदारी और भागीदारी का सवाल आबादी के हिसाब से आंकड़े आने पर ही हो सकता है। मंडल कमीशन की पूरी रिपोर्ट लागू करने के बजाय भाजपा सरकार संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने का कुचक्र रच रही है। उन्होंने कहा कि सपा के विधायक सड़क से लेकर सदन तक गरीब, कमजोर और वंचित समाज की आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें