फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा सांसद बोलीं- मिलकर चुनाव लड़ना होगा, 2027 के विधान सभा चुनाव का रास्ता तय करेगा उपचुनाव

Tue, 12 Nov 2024 08:58 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

सपा सांसद इकरा हसन ने मंगलवार को अंबेडकरनगर के कटेहरी में चुनाव प्रचार किया और भाजपा को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ये उपचुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत का रास्ता तय करेगा।
विज्ञापन
सपा सांसद इकरा हसन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा से कैराना की सांसद इकरा हसन ने कहा कि यूपी में हो रहे उपचुनाव वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का रास्ता तय करेंगे। भाजपा पर हमलावर रही सपा सांसद ने कहा कि सत्ता के मद में पार्टी मनमाने कानून लाद रही है। हम सभी को इसके विरोध के लिए एकजुट होना पड़ेगा। सपा सांसद मंगलवार को कटेहरी के मिझौड़ा व इल्तिफातगंज में आयोजित सभा को संबोधित कर रही थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें मिलकर चुनाव लड़ना है। किसी एक जाति धर्म पर फोकस नहीं करना है। हमारी जीत 36 बिरादरी का वोट पाकर हुई थी। यहां भी हम सभी का वोट पाकर लोकसभा की तरह यह उपचुनाव जीतना होगा। सांसद ने कहा कि पूरे देश व प्रदेश की निगाह इन उपचुनावों पर है। आप लोग जानते ही हैं कि पिछले 10 वर्ष से कैसी सरकार चल रही है। यह किसी की भी हितैषी नहीं है। इन्हें महिलाओं, युवाओं, किसानों व कमजोर वर्गों की कोई परवाह नहीं। चंद सरकार चंद पूंजीपतियों के लिए ही काम कर रही है।

ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: बदलने लगा हवाओं का रुख, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि कब से पड़नी शुरू हो जाएगी सर्दी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी पीसीएस परीक्षा विवाद: इस आयोग ने कही थी दो पालियों में परीक्षा कराने की बात, अभ्यर्थियों से मांगे गए सुझाव


आरोप लगाया कि इनके पास सिर्फ एक फार्मूला है, काम मत करो लोगों को आपस में बांटो। समाज का तोड़ो और वोट हासिल कर लो। इससे बचने के लिए हमें एकजुट रहना होगा। कहा कि 2027 में सरकार बदलने के लिए अभी से पुख्ता तैयारी करना होगी। सभा में सांसद लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री राम मूर्ति वर्मा, विधायक रागिनी सोनकर, सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा, जिला महासचिव मुजीब सोनू सहित अन्य सपा के अन्य प्रदेश व जिला पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें