फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शौक पूरा करने के लिए करते थे लूट, तीन गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2024 08:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने फुटेज की मदद से मंगलवार को लूट के तीन आरोपियों को सहारा ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों से लूट का मोबाइल, तीन हजार रुपये और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मड़ियांव निवासी आकाश द्विवेदी, इंदिरानगर के शिवाजीपुरम का आयुष सिंह और सहारा स्टेट निवासी आशू रंजन है। तीनों पर लूट सहित अन्य धाराओं में कई केस दर्ज हैं। आरोपी अपने शौक पूरा करने के लिए लूट करते थे।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश कुमार तिवारी के मुताबिक आरोपियों ने 21 सितंबर को विनोद राय को धक्का देकर पर्स लूट लिया था। घटना में वह घायल हो गई थीं। 17 अक्तूबर को आरती यादव से 50 हजार रुपये और चेन लूट ली थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आशू एक घंटे रेकी के बाद आसान शिकार चुनता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें