फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सपा विधायक के साले ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 25 Sep 2025 05:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कार्तिकेय राज वर्मा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। बस्ती के कप्तानगंज सीट से सपा विधायक कविंद्र चौधरी के साले गोमतीनगर सृजन विहार कॉलोनी निवासी कार्तिकेय राज वर्मा (27) ने फंदा लगाकर जान दे दी। कार्तिकेय ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों का कहना है कि वह कुछ समय से अवसाद में थे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक मूल रूप से अंबेडकरनगर के जलालपुर निवासी कार्तिकेय के पिता शोभाराम वर्मा बलिया में जिला पंचायत विभाग में इंजीनियर हैं। कार्तिकेय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के साथ ही अंबेडकरनगर में होटल भी चलाते थे। घर पर मां नीलम, दादी और दो नौकर रहते हैं। मंगलवार रात रोज की तरह वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। बुधवार सुबह नौकर रामपाल जब उनके कमरे की सफाई करने के लिए पहुंचा तो उसने कार्तिकेय को पंखे से फंदे के सहारे लटका देख शोर मचा दिया। परिजन कार्तिकेय को फंदे से उतारकर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घरवालों से बातचीत करने पर पता चला कि कार्तिकेय अवसाद में थे और उनका इलाज चल रहा था। परिजन पहले पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं थे, पर बाद में मान गए। कार्तिकेय के परिवार में बहन श्वेता वर्मा भी हैं।
विज्ञापन



पालतू कुत्ते को साथ कमरे में नहीं ले गए

घरवालों ने बताया कि कार्तिकेय के पास एक पालतू कुत्ता भी है। वह रोज उसे साथ लेकर ही कमरे में सोते थे। मंगलवार रात कार्तिकेय उसको कमरे में साथ नहीं ले गए। कार्तिकेय की मौत की खबर पर उनके रिश्ते के मामा सेवानिवृत्त डीआईजी देवेंद्र चौधरी भी पहुंचे। उन्होंने भी बताया कि कार्तिकेय कुछ समय से अवसाद में थे और इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि कार्तिकेय ने कंप्यूटर कोर्स किया था और लॉ में दाखिला भी लिया था।
सोशल मीडिया अकाउंट मिले फॉर्मेट

पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि कार्तिकेय के सोशल मीडिया अकाउंट भी फॉर्मेट हैं। पुलिस उन अकाउंट की डिटेल्स के बारे में पता लगा रही है। कार्तिकेय के सोशल मीडिया अकाउंट की चैट हिस्ट्री आदि रिकवर की जाएगी। पुलिस आत्महत्या से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

कार्तिकेय राज वर्मा की फाइल फोटो।

कार्तिकेय राज वर्मा की फाइल फोटो।

कार्तिकेय राज वर्मा की फाइल फोटो।

कार्तिकेय राज वर्मा की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें