फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानमंडल सत्र: सपा विधायक ने नई नियमावली का इस तरह किया विरोध, कुर्ते पर नारे लिख उठाए सवाल

Tue, 28 Nov 2023 03:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा विधायक ने यूपी विधानसभा की नई नियमावली का विरोध करने के लिए अनोखा तरीका निकाला है। वो अपने कुर्ते पर नारे लिखकर पहुंचे जिनमें प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग इस तरह सदन पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। सदन के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के विधायकों से सदन की कार्यवाही में सहयोग करने की अपील की और कहा कि सरकार विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


शीतकालीन सत्र नई नियमावली के साथ शुरू हुआ। सपा विधायकों ने इसका विरोध किया और सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे। नई नियमावली के तहत सदन में बैनर और झंडा लेकर आने की अनुमति नहीं है। इस पर सपा विधायक जाहिद बेग अपने कुर्ते पर सरकार नारे लिखकर पहुंचे जिनमें प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने कुर्ते पर पीछे लिख रखा था...
बहुत हुआ भ्रष्टाचार
होश में आओ योगी सरकार
यूपी बना है जंगल राज
कहां सो रहे योगी महाराज
गोरखपुर का अमृत रस
थानेदार बेचता है चरस
दलितों को पिलाया जाता है पेशाब
इसका कौन देगा जवाब
योगी सरकार मस्त है 
कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
 

सपा विधायक के विरोध करने का तरीका सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें