फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक के बेटे ने मचाया उत्पात

Mon, 05 Jan 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जेल रोड स्थित कृष्णा नर्सिंगहोम में एक प्रसूता की मौत के बाद शुक्रवार को सपा विधायक के बेटे ने अपने साथियों के साथ जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन


उसने हॉस्पिटल पर पथराव कर न सिर्फ तोड़फोड़ की बल्कि कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। इससे मौके पर दहशत का माहौल बन गया। रोगी व तीमारदार इधर-उधर भागने लगे।

नर्सिंगहोम संचालक का आरोप है कि बछरावां से सपा विधायक रामलाल अकेला के बेटे ने उनसे फोन पर चार लाख रुपये मांगे। इन्कार करने पर वारदात को अंजाम दिया।

मामले में सपा विधायक के बेटे सहित दो लोगों को नामजद करते हुए 22 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। घटना के विरोध में आईएमए से जुड़े डाक्टर हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंबेडकरनगर निवासी सुधीर सिंह ने अपनी पत्नी वात्सल को प्रसव के लिए गुरुवार सुबह कृष्णा नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। डॉ. सुमेधा रस्तोगी ने महिला का ऑपरेशन किया।

प्रसव के बाद रात 9:30 बजे महिला की मौत हो गई। रात में ही परिवारीजन शव लेकर घर चले गए। शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे सपा विधायक रामलाल अकेला का पुत्र विक्रांत अकेला 20-25 युवकों के साथ नर्सिंगहोम पहुंचा और उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

कुछ देर तक हंगामा करने के बाद नर्सिंगहोम पर पथराव शुरू कर दिया। इससे दहशत का माहौल बन गया। नर्सिंगहोम के मालिक संजय रस्तोगी के भाई विजय रस्तोगी ने अपने साथियों व कर्मचारियों के साथ उपद्रवी युवकों को भगाने के लिए दौड़ाया। इस बीच कई राउंड हवा में फायरिंग भी हुई।

इससे नर्सिंगहोम के अंदर व जेल रोड पर भगदड़ मच गई। वारदात को अंजाम देेकर युवक मौके से भाग गए। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आईएमए के पदाधिकारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

बाद में नर्सिंगहोम के संचालक संजय रस्तोगी ने बछरावां से सपा विधायक रामलाल अकेला के बेटे विक्रांत अकेला, दिलीप सिंह व 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ नर्सिंगहोम में घुसकर विवाद करने व रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सुरक्षा की मांग को लेकर डॉक्टरों की हड़ताल

उधर, आईएमए के चिकित्सकों ने सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। इधर, कोतवाल ने बताया कि नर्सिंगहोम संचालक की ओर से विक्रांत अकेला व अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

क्रास रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। वात्सल की मौत प्रसव के सात घंटे बाद हुई थी। विक्रांत अकेला ने शुक्रवार को 12:30 बजे फोन करके चार लाख रुपये की मांग की। इंकार करने के करीब 10 मिनट बाद ही युवकों ने नर्सिंगहोम में पहुंचकर उत्पात मचाया।

कृष्णा नर्सिंगहोम के संचालक डॉ. संजय रस्तोगी ने बताया कि महिला के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की गई। मौत के मामले को छुपाया भी नहीं गया। परिवारीजन शव को लेकर रात में ही घर चले गए थे।

इंजेक्शन लगाने से मरी महिला चार घंटे छिपाया: अकेला
विक्रम अकेला ने बताया कि नर्सिंगहोम में लगाए गए ‌इंजेक्शन से मरी महिला हमारे मोहल्ले की थी। मरने के चार घंटे बाद परिजनों को सूचना दी गई।

शुक्रवार को डॉ. संजय रस्तोगी ने सुबह मुझे फोन करके मामले को शांत करने का अनुरोध किया गया था। मामला शांत न होने और अपनी करतूत न छिपा पाने पर मुझे और मेरे पिता को बदनाम करने की साजिश हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें