लालबाग नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन करते सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा,सभासद व कार्याकर्ता।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविदास ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय पर धरना दिया। उन्होंने नगर निगम पर जन समस्याओं की उपेक्षा और घटिया विकास कार्य करने का आरोप लगाया है। इस दौरान नगर निगम मुख्यालय में करीब एक घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा।
उन्होंने कहा कि उनके विधानसभ क्षेत्र में छत्ते वाला पुल के पास सड़क खराब है, 17 वार्डों में लगाए गए सबमर्सिबल खराब पड़े हैं, आठ वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। नगर निगम की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों में विधायक का नाम नहीं डाला जा रहा है। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त ललित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने विधायक से ज्ञापन लेकर जन समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।