फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: विश्वविद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थी को चिढ़ाने पर हंगामा, नाराज छात्रों ने केस दर्ज करने की मांग की

Mon, 06 Apr 2026 11:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में दिव्यांग छात्रों को चिढ़ाने के मामले में नाराज छात्रों ने सड़क जाम कर दी। छात्रों ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में कुछ शरारती छात्रों ने दिव्यांग छात्रों की एक्टिंग कर उन्हें चिढ़ाते हुए वीडियो वायरल कर दिया गया। इससे नाराज छात्रों ने देर शाम पारा थाना क्षेत्र के मोहन रोड पुलिस चौकी के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने इस दौरान सड़क जाम कर दिया। इसके चलते पुलिस और छात्रों से नोकझोक भी हुई। शिकायतकर्ता प्रहलाद सहित अन्य छात्रों ने मोहन रोड चौकी में लिखित शिकायत दी है।

विज्ञापन


प्रहलाद ने पुलिस को बताया कि कुछ विद्यार्थियों ने इस उद्देश्य के विपरीत आचरण करते हुए दृष्टिबाधित और अस्थिबाधित दिव्यांगों की नकल की। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर के रैंप पर रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रों का कहना है कि यह कृत्य न केवल अमानवीय है, बल्कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 का भी उल्लंघन है।

उन्होंने मांग की है कि आरोपित छात्राओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं दूसरी ओर इस संबंध में विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. यशवंत वीरोदय ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें