फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी की डबल ट्रबल

Tue, 29 Oct 2013 02:41 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के एक नेताजी इन दिनों काफी परेशान चल रहे हैं। पहले तो वो लोकसभा टिकट के लिए लगे रहे।
विज्ञापन


जब उनका टिकट पक्का हो गया, तो उन्हें जिले के एक अधिकारी का डर सताने लगा।

अधिकारी से उनका पहले से ही छत्तीस का आंकड़ा रहा है। ऊहापोह में वो मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। वहां गुहार लगाई कि उनकी सीट उस अधिकारी के रहते नहीं निकल पाएगी।
विज्ञापन


अखिलेश ने आश्वासन तो नहीं दिया, पर कह दिया कि अधिकारी को समझा दिया जाएगा। इतने पर भी नेताजी को चैन नहीं पड़ा और वो पहुंच गए सपा सुप्रीमो के पास।

वहां से भी उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला। और, अब उनकी परेशानी बढ़ा दी है सपा के ही एक मंत्रीजी ने। वो उसी सीट से अपने बेटे को टिकट दिलाने के लिए जोरदार बैटिंग कर रहे हैं। नेताजी बेचारे और परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें