फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल सकती है सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

Mon, 09 Sep 2013 09:22 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हिंसक वारदातों के बाद सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थगित हो सकती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 11-12 सितंबर को आगरा में प्रस्तावित है। पिछले चार दिनों से बैठक की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए आगरा में होटल बुक कराया गया है।
विज्ञापन


सपा महासचिव रामगोपाल यादव और दूसरे नेता राजनीतिक, आर्थिक प्रस्ताव तैयार करने में जुटे हैं। मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत में हिंसक वारदातों के बाद इस बैठक पर संकट के बाद छा गए हैं।
विज्ञापन


सपा नेतृत्व नहीं चाहता है कि ऐसे माहौल में बैठक हो जब प्रदेश के दो जिले सेना के हवाले हैं। इसलिए बैठक को टालने पर सहमति बन गई है।

हालांकि अभी तक सपा नेताओं ने बैठक टलने की पुष्टि नहीं की है लेकिन इस पर सोमवार को फैसला हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें