फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने धर्म विशेष पर की विवादित टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। पटेल की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष ने महात्मा गांधी और समुदाय विशेष पर विवादित बयान दे डाला। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि पटेल प्रधानमंत्री होते तो न पाकिस्तान होता न ही समुदाय विशेष के लोग।
विज्ञापन

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रविवार को सपा कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने खड़े हुए सपा जिलाध्यक्ष राम उदित ने एक-एक कर कई विवादित बयान दे डाले। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जैसे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बनते बनते रह गए थे।
कहा कि मुलायम सिंह प्रधानमंत्री न बन सकें इसलिए हमारे ही एक भाई ने कहा कि मुलायम को प्रधानमंत्री बनाया गया तो वे जहर खा लेंगे। कहा वैसे ही महात्मा गांधी ने पटेल को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया। कारण गिनाते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अमर्यादित बयान दे डाला।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा गांधी जी ने कहा था कि पटेल को प्रधानमंत्री बनाया गया तो वे जहर खा लेंगे। इतना ही नहीं, जिलाध्यक्ष ने एक कदम और बढ़ाते हुए कहा कि पटेल प्रधानमंत्री होते तो न पाकिस्तान होता न समुदाय विशेष के लोग। देर शाम से सपा जिलाध्यक्ष के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें