फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपाइयों को आजम से खासतौर पर है नफरत'

Mon, 29 Dec 2014 12:33 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की जंग में सपा भी कूद गई है। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने आजम का बचाव करते हुए उन्हें सामाजिक सद्भावना का मजबूत पैरोकार बताया।
विज्ञापन


कहा चाल, चरित्र और चेहरे की दुहाई देने वाली भाजपा अब पाखंड में डूबी जमात बन गई है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, रामशंकर कठेरिया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी सभी मर्यादाएं भूलकर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं।

कहा भाजपा को वरिष्ठ मंत्री मो. आजम खां से खासतौर से नफरत है। उनकी हर बात को तोड़-मरोड़ कर पेश करना भाजपा की साजिश का हिस्सा है।
विज्ञापन

आजम को बताया आतंकवादी

अभी केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आजम खां को आतंकवादी और हत्यारा कहकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है।

ऐसा कहते हुए वे अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी भूल गए। प्रधानमंत्री को अपने मंत्रिमंडल से ऐसे विवेकशून्य मंत्रियों को तत्काल पदमुक्त कर देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें