फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुलायम पर अंगुली उठाने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण'

Tue, 25 Nov 2014 01:40 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने विपक्षी दलों के रवैये को विकास और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामपुर में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन समारोह कार्यकर्ताओं के उत्साह और अथाह प्रेम का प्रदर्शन था।

उन्होंने सपा मुखिया पर अंगुली उठाने की कोशिश को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। चौधरी ने कहा विपक्षी वो दिन भूल गए जब एक नेता के जन्म दिन पर नोटों की माला पहनाने के लिए जबरन चंदा वसूली होती थी।

एक विधायक ने तो पीट-पीटकर एक अभियंता की ही जान ले ली थी। कुछ अफसरों ने उनसे परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।

उन्होंने नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां के बारे में छपी खबरों को निराधार बताया है। कहा, सभी जानते हैं कि मुलायम सिंह का जीवन समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में बीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विकास की नई संभावनाओं की तलाश और हर वर्ग के कल्याण की योजनाओं को अमली जामा पहनाने की कोशिशों में लगे हैं तो विपक्षी दल इनमें अवरोध पैदा करने की साजिशें रच रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें