फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव : सपा ने लगाया पुलिस के जरिए चुनाव प्रभावित करने का आरोप

Thu, 24 Nov 2022 07:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा ने थानाध्यक्ष करहल ,थानाध्यक्ष बरनाहल को तत्काल हटाए जाने की मांग। पार्टी ने छह पुलिस इंस्पेक्टर, 13 पुलिस सब इंस्पेक्टर और 100 से ज्यादा हेड कांस्टेबल को लेकर भी शिकायत कर हटाने की मांग की।
विज्ञापन
राजेंद्र चौधरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा मैनपुरी उपचुनाव में पुलिसकर्मियों का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा के इशारे पर पुलिस सपा नेताओं का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने करहल, बरनाहल थानाध्यक्ष सहित छह इंस्पेक्टर, 13 सब इंस्पेक्टर और 100 से ज्यादा हेड कांस्टेबल को हटाने की मांग की है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव व राधेश्याम सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


सपा का आरोप है कि भाजपा सरकार अब मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए पुलिस की ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है। पुलिस गांवों में जाकर सपा कार्यकर्ताओं पर दबाव बना रही है। मैनपुरी के पुलिस कर्मियों द्वारा भाजपा के पक्ष में प्रचार किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पुलिस के लोग भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार व मतदान का दबाव बना रहे हैं। पुलिस घर- घर जाकर सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है। भाजपा मैनपुरी में पुलिस को सुविधानुसार पोस्टिंग करा रही है। इन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कराया जाना मुमकिन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें