फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले, भूमाफिया पार्टी बन गई है भाजपा, हर विभाग में भ्रष्टाचार और घोटाला

Thu, 12 Jun 2025 05:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर हर विभाग में भ्रष्टाचार और गरीबों की जमीन पर कब्जा करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा सरकार को अलोकतांत्रिक और अधिनायकवादी बताया।
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : SamajwadiParty@YouTube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक है। इसका आचरण अधिनायकवादी है। प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार और घोटाला है और सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं, क्योंकि भाजपा भू-माफिया पार्टी बन गई है। सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी सरकार ने यूपी को विकास का विजन दिया है। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे बनाए, शहरों में मेट्रो रेल चलाई। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और पार्क बनाएं। महिला सुरक्षा के लिए पावर लाइन 1090 सेवा शुरू की।

ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी ने मेधावियों को किया सम्मानित, बालिकाओं की सराहना कर बोले- बालक भी खूब मेहनत करें
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बिजली की मांग 32 हजार मेगावाट तक पहुंच गई है। बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन भाजपा सरकार ने आठ साल के कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया। आरोप लगाया कि भाजपा विपक्षी नेताओं की छवि खराब करने के लिए अभियान चलाती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 42 डिग्री से ऊपर के तापमान में भी पूरे उत्साह और मेहनत के साथ प्रदेश भर में भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: बड़े अफसर के बेटे ने साथियों सहित सिपाही को चौकी में घुसकर पीटा, वर्दी फाड़ी... फिर भी एफआईआर में नाम नहीं

इस अवसर पर नेता विरोधी दल विधानसभा माता प्रसाद पाण्डेय, राज्यसभा सदस्य जावेद अली, सांसद आरके चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक रविदास मेहरोत्रा आदि थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें