फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी पर सपा प्रमुख का हमला: सरकार हर मोर्चे पर फेल, सीएम पर खुद कई मुकदमे, जारी हो टॉप टेन माफियाओं की सूची

Sat, 25 Mar 2023 10:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार चरम पर है, गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के खिलाफ खुद कई गंभीर मुकदमे हैं। समाजवादी पार्टी ने कई बार मांग की कि सरकार टॉप टेन माफियाओं की सूची जारी करें, लेकिन भाजपा सरकार सूची नहीं जारी कर रही है।

विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में घटना की तह में जाने से पता चलता है, उसमें सभी भाजपा से जुड़े लोग शामिल हैं। भाजपा को देश की सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा दूसरों पर आरोप लगाती है लेकिन खुद सबसे ज्यादा जातिवाद करती है। भाजपा टिकट बांटने से लेकर हर स्तर पर जातिवाद करती है। भाजपा सरकार में मुकदमे भी जाति देख कर लिखे जाते हैं।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार चरम पर है, गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। आलू, किसान, बर्बाद हो गया। नौजवानों के लिए नौकरी और रोजगार नहीं है। महिलाओं से संबंधित अपराध उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हो रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुरा हाल है। निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहे हैं। पिछड़ों का सबसे ज्यादा अपमान भाजपा ने किया है। मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के बाद उसे गंगाजल से भाजपा ने धुलवाया। भाजपा सरकारी संस्थाओं पर दबाव बनाकर विपक्षी दलों को दबा रही है। 
विज्ञापन

कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को आगे करें
मीडिया से बातचीत करते हुए लोकसभा चुनाव पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश की तमाम क्षेत्रीय पार्टियां अपने-अपने राज्यों में भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रही हैं। इन सभी पार्टियों को एक साथ आना चाहिए। 2024 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दल बहुत बड़ी भूमिका निभाएंगे और इससे भाजपा का सफाया होगा। कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका तय करनी चाहिए। जहां जो दल भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं, उनका साथ देना चाहिए। समय आ गया है कि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को आगे करें और भाजपा को हराने के लिए क्षेत्रीय दलों का साथ दे। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी हर स्तर पर भाजपा का मुकाबला कर रही है, लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भाजपा को हराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें