फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: अखिलेश ने पार्टी नेताओं को किया संबोधित, बोले- जनता भाजपा से ऊब चुकी है, 2024 की तैयारी करें

Mon, 29 May 2023 09:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शिवपाल यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जीत हार कोई महत्व नहीं होती लेकिन प्रदेश में जो स्थिति चल रही है उसमें सपा ने जनता को संदेश देने के लिए चुनाव लड़ा है कि सपा दलितों और पिछड़ों के लिए संघर्ष कर रही है। भाजपा दलित समाज को पीछे करने का काम करती है वहीं सपा, दलितों और पिछड़े वर्ग की लड़ाई लड़ने का काम करती है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कारण भाजपा में खलबली मची है। दलितों, पिछड़ों, के हक छीने जा रहे हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता भाजपा के अत्याचार से ऊब चुकी है। समाजवादी पार्टी जनता के लिए संघर्षरत है। समाजवादी पार्टी का भरोसा संगठन और कार्यकर्ताओं पर है। इन हालात में हमें जनता के साथ रहना है। सेक्टर, बूथ की रणनीति पर अभी से मजबूती से काम करना है। भाजपा की कुनीतियों का पर्दाफाश करना है। संविधान तथा लोकतंत्र को बचाना है। अखिलेश यादव सोमवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में षड्यंत्र की राजनीति बनाने में जुटी है। वह सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जीतने की साजिशें करती आई है। सन् 2022 के विधानसभा चुनाव इसीलिए समाजवादी पार्टी के हाथ से निकल गया। छह साल के भाजपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश बर्बाद हो गया है। सभी मोर्चों पर भाजपा सरकार विफल साबित हुई है। आरक्षण को भाजपा सरकार खत्म करना चाहती है। निजीकरण को इसीलिए बढ़ावा दिया जा रहा है। सामाजिक न्याय को लागू करने के लिए जातीय जनगणना कराया जाना जरूरी है।

ये भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री योगी बोले, 9 साल में दुनिया में बढ़ा भारत का मान, हमें कोई आंख नहीं दिखा सकता
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को सीएम योगी ने किया नमन, बोले- किसानों के लिए काम कर रही डबल इंजन सरकार


अखिलेश यादव ने सपा नेताओं से कहा कि वे अपना ऐसा व्यवहार रखें कि किसी को शिकायत न हो। सभी का व्यवहार शिष्टाचार युक्त होना चाहिए। परस्पर सम्मान और विश्वास से समाजवादी पार्टी का ग्राफ जनता के बीच ऊंचा उठेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी नेता और कार्यकर्ता जनता के सुख-दुःख में शामिल रहने तथा उनकी आवाज उठाने में कोई कसर न रखे। अभी से लोकसभा की तैयारियों में जुट जाए।

सपा महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा की कुदृष्टि उत्तर प्रदेश पर है। भाजपा समाजवादी पार्टी के समर्थकों के वोट काटने की योजना बना रही है। भाजपा सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रही है। वह कोई न कोई साजिश करती रहती है। किसान परेशान है। गेहूं की खरीद फर्जी हुई है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। लोकतंत्र को बचाने के लिए मतदाताओं के नाम कटने से बचाना है।

बैठक में सदस्यता भर्ती, समाजवादी बुलेटिन की सदस्यता, बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन तथा प्रभारियों की जिम्मेदारी तय करने के साथ स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की स्थिति पर भी चर्चा की गई। पार्टी में सभी वक्ताओं का मत था कि प्रदेश की जनता में अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति रूझान बढ़ा है और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को अप्रत्याशित सफलता मिलेगी।

पार्टी नेता के विरुद्ध सोशल मीडिया पर लिखा तो होगी कार्रवाई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं और सभी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया का दुरूपयोग करने से बचने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि इधर देखा गया है कि कुछ कार्यकर्ता पार्टी नेताओं के विरूद्ध भी पोस्ट डालते हैं। तरह-तरह की टिप्पणियां करते हैं। यह घोर अनुशासनहीनता है और इस तरह की पोस्ट पर कड़ी अनुशासनिक कार्यवाही के लिए बाध्य होना पड़ेगा। धार्मिक संवेदनशील मामलों में समाजवादी पार्टी के पैनलिस्टों को अपनी बात रखने में सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी समाज या सम्प्रदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयान नहीं देने चाहिए।
विज्ञापन


अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों के साथ हो रहा अन्याय : शिवपाल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। समाजवादी पार्टी इस अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि नैमिषारण्य में विधि विधान से पूजन के बाद लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत होगी। 2024 में सपा भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

विधान परिषद उप चुनाव में मतदान कर लौटे शिवपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में जीत हार कोई महत्व नहीं होती लेकिन प्रदेश में जो स्थिति चल रही है उसमें सपा ने जनता को संदेश देने के लिए चुनाव लड़ा है कि सपा दलितों और पिछड़ों के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा दलित समाज को पीछे करने का काम करती है वहीं सपा, दलितों और पिछड़े वर्ग की लड़ाई लड़ने का काम करती है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश और प्रदेश को धोखा देने का काम करते हैं सपा उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की ओर से भाजपा को समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है सबको पता चलेगा। इससे पहले सपा विधायकों काफिला शिवपाल के नेतृत्व में ही मतदान करने विधानभवन पहुंचा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें