कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में केंद्र सरकार का कृषि का बजट दोगुने से भी अधिक हो गया है। सभी कृषि योजनाएं अच्छी तरह से लागू की गई हैं। राज्य सरकार ने किसानों के उपज की बड़े पैमाने पर सीधे खरीद की है। किसानों को बीज समेत विभिन्न कृषि निवेश बिना किसी भेदभाव के अनुदान भी उपलब्ध कराए गए।
प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद ने लागत कम करने, उपज बढ़ाने और बिक्री की समुचित व्यवस्था के तरीके समझाए। कृषि निदेशक सोराज सिंह ने कहा कि किसानों को रिफाइंड ऑयल, ऑक्सीडाइज वसा (कई बार एक ही तेल में तली चीजें) और बासी वसा से दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम दौरान उन्होंने पद्मश्री से विभूषित किसान भारत भूषण त्यागी को सम्मानित किया गया।
...जब सीएम ने लगवाए नारे
सीएम ने कहा अब असंभव काम भी संभव हो गए हैं। उन्होंने मंच से नारे लगवाए- ‘क्योंकि मोदी हैं, तो मुमकिन है।’