फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांग्रेस और सपा ने 17 सीटों पर बनाई रणनीति, अखिलेश बोले- प्रत्याशियों को जिताने में कोई कसर नहीं रखेंगे

Tue, 12 Mar 2024 12:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लोकसभा क्षेत्र के स्तर पर दोनों पार्टियों की साझा बैठकें होंगी। सपा ने स्पष्ट किया कि इन सीटों पर कांग्रेस किसको टिकट देती है ये उनका अंदरूनी मामला है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस और सपा ने सोमवार को उन 17 सीटों पर जीत के लिए साझा रणनीति बनाई, जो इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस को दी गई हैं। सपा मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेस-सपा चुनाव समन्वय समिति की पहली बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा मोना से 17 सीटों से जुड़े सपा पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। तय हुआ कि लोकसभा क्षेत्र स्तर पर दोनों ही दलों के नेताओं की संयुक्त बैठकें भी होंगी, ताकि प्रचार की रणनीति बन सके।

समन्वय समिति की बैठक में सपा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इन सीटों पर किसे टिकट देती है, यह उनका अंदरूनी मामला है। लेकिन, इन सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सांगठनिक तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसलिए लोकसभा क्षेत्रवार दोनों दलों के नेता साझा बैठकें करके तत्काल प्रचार में जुट जाएं।
विज्ञापन


बैठक के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के सभी 17 प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। अजय राय, अराधना मिश्रा और अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बनी फिल्म भी जारी की गई। कांग्रेस नेताओं के जाने के बाद अखिलेश ने पार्टी पदाधिकारियों को साझा प्रचार का महत्व समझाया।

भाजपा को सत्ता से हटाएगा इंडिया गठबंधन : अखिलेश
समन्वय समिति की बैठक के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाएगा। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से इलेक्टोरल बॉन्ड लेने वालों की सूची सामने आ जाएगी। इससे पता चल जाएगा कि बॉन्ड किसने दिए हैं और किसे दिए हैं। पूछा कि यूपी में विश्वविद्यालयों में जो वाइस चांसलर नियुक्त किए गए है, उसमें से कितने पीडीए हैं। वाइस चांसलरों ने जो भर्तियां की है, उसमें कितने पीडीए है। जिलों के अधिकारियों की पोस्टिंग में कितने पीडीए हैं?

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें