बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने दो साल पहले हुए मुजफ्फरनगर दंगे पर जस्टिस विष्णु सहाय आयोग की जांच रिपोर्ट रिपोर्ट तत्काल सार्वजनिक करने की मांग की है।
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि वैसे तो समाजवादी पार्टी की सभी हुकूमतों में प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे होते रहे हैं लेकिन वेस्ट यूपी के कई जिलों में फैले मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सरकार की घोर लापरवाही और भाजपा से उसकी मिलीभगत सामने आई थी।
रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया तो इसके सार्वजनिक होने के बाद ही दी जा सकती है, लेकिन पीड़ित परिवारों को न्याय व दोषियों को दंड देना राज्य सरकार की मंशा व इच्छाशक्ति पर निर्भर करता है।
सपा सरकार की अब तक की कारगुजारियों को देखकर मुश्किल लगता है कि दोषियों को दंड मिल पाएगा।