फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक राजकुमारी के चलते दक्षिण कोरिया का अयोध्या से बना खास रिश्ता

Sat, 25 Nov 2017 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरियाई प्रतिनिधिमंडल से मिलते सीएम
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के गिम्हे सिटी की मेयर सुश्री किम वॉनमैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दक्षिण कोरिया और यूपी के बीच पर्यटन विकास की अपार संभावनाए बताते हुए भारत व दक्षिण कोरिया के बीच तकनीकी संबंधों को भी बढ़ाने की आवश्यकता जताई। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत खास तौर पर उत्तर प्रदेश के साथ दक्षिण कोरिया के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक सम्बन्ध रहे हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया और उत्तर प्रदेश के बीच पर्यटन की असीम सम्भावनाएं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तकनीकी सम्बन्धों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इससे प्रदेश में निवेश आने के साथ ही रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत व दक्षिण कोरिया के मजबूत सम्बन्ध रहे हैं। राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए इन सम्बन्धों का सदुपयोग करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि यह सम्बन्ध नए आयाम हासिल करें। इस मौके पर मुख्यमंत्री जी ने दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमण्डल को स्मृति चिन्ह भी दिया।

ज्ञातव्य है कि वर्ष 2000 में दक्षिण कोरिया का एक प्रतिनिधिमण्डल अयोध्या आया था और इसके बाद अयोध्या तथा दक्षिण कोरिया के गिम्हे नगरों के बीच सिस्टर सिटी अनुबन्ध हुआ। इसके तहत अयोध्या में क्त्रसक क्लैन सोसाइटी द्वारा एक स्मारक बनवाया गया। जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में दक्षिण कोरिया से पर्यटक आते हैं।

दक्षिण कोरिया के किम लोगों का यह मानना है कि आज से लगभग 2000 वर्ष पूर्व अयोध्या की एक राजकुमारी दक्षिण कोरिया गई थी। जहां उनका विवाह राजा किम सूरो से हुआ था। वर्तमान में उनके वंशज आज दक्षिण कोरिया के क्त्रसक क्लैन के सदस्य हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी, संस्कृति  सुश्री अनीता मेश्राम और मुख्यमंत्री के विशेष कार्यधिकारी संजीव सिंह, पर्यटन विभाग के अनूप श्रीवास्तव, पी.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें