फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार थमा, 26 नवंबर को लखनऊ चुनेगा शहर की सरकार

Fri, 24 Nov 2017 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
विज्ञापन
शहर की सरकार चुनने को बीते 14 दिनों से चल रहा चुनावी प्रचार प्रसार का शोर शुक्रवार शाम पांच बजने के बाद थम गया। इसके साथ ही रविवार 26 नवंबर को होने वाले मतदान दिवस की उल्टी गिनती भी शुरू हो गयी है।
विज्ञापन


जिले में नगर निगम व आठ नगर पंचायतों में होने वाले मतदान के लिए चिह्नित 602 मतदान केंद्रों के 2201 मतदेय बूथ पर सकुशल मतदान संपन्न कराने को प्रशासन ने 10873 कार्मिकों को चुनाव की मतदान ड्यूटी में लगाया है।

मतदान ड्यूटी में नामित नगर निगम व काकोरी नगर पंचायत के लिए नामित 2112 मतदान टोलियां की रवानगी शनिवार को सुबह आठ बजे से रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल के समीप स्थित भीमराव अंबेडकर विवि परिसर से शुरू होगी।
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने व वापस लाने के लिए प्रशासन ने साढ़े तेरह सौ हल्के व भारी चार पहिया वाहनों की व्यवस्था करायी है। मतदान टोलियां इन्हीं वाहनों से मतदान के लिए सीलबंद ईवीएम मशीनों के साथ पोलिंग सेंटरों पर पहुंचेगी। सुरक्षा के लिए हर पोलिंग पार्टी के साथ एक पुलिस टीम और मोबाइल कैमरा टीम भी रवाना होगी।

यह जानकारी पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारियों में जुटे उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त राजस्व शत्रुघ्न सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि मतदान टोलियों की रवानगी से पहले अंबेडकर विवि मैदान व रमाबाई रैली स्थल पर किए गए इंतजामों की जमीनी हकीकत परखने को शुक्रवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की टीम के साथ गहन निरीक्षण कर इसे और बेहतर बनाने को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

उन्होंने बताया कि रेडेमाइजेशन बाद प्रशिक्षित मतदान कार्मिकों में से जोनवार मतदान केंद्रों पर बने पोलिंग बूथों के लिए गठित पोलिंग टीमों में नगर निगम क्षेत्र में पांच और नगर पंचायत क्षेत्र में चार सदस्य रहेंगे। इन टोलियों को रवानगी से कुछ समय पहले ही इस बात का पता चलेगा कि उनकी मतदान ड्यूटी किस जोन के किस मतदान केंद्र किस बूथ पर लगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें