2009 में हमारी लव मैरेज हुई थी। हिमाचल से होने के कारण यहां की संस्कृति के बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन पहले करवा चौथ का जोरों से इंतजार भी था। वैसे तो मैने तब तक जीवन में एक भी बार कोई व्रत नहीं रखा था लेकिन पहले करवा चौथ का उत्साह व इंतजार दोनों ही था।
जब व्रत का दिन आया तो सुबह से ही डर रही थी कि पूरा दिन कैसे भूखी रहूंगी? व्रत पूरा कर भी पाऊंगी या नहीं? न रह पाई तो क्या होगा? लेकिन ससुराल बहुत ही ट्रेडिशनल थी। सासू मां मुझे व्रत रखवाने के लिए मुझसे भी ज्यादा उत्साहित थीं। किसी तरह मैंने व्रत रखा।
अपने पहले करवा चौथ की बात करते हुए सौम्या शर्मा वर्मा ने खूबसूरत यादें साझा कीं। सौम्या बताती हैं कि पति अभिषेक वर्मा बहुत नॉटी हैं। वे हमेशा मुझे चिढ़ाते रहते हैं। जब मेरा पहला व्रत था तो दोपहर तक मुझे तेज भूख लग गई।