फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौम्या ने साझा कीं करवा चौथ की खूबसूरत यादें, बोलीं- मेरे सामने खाई मेरी फेवरेट चाट और फास्टफूड

Mon, 22 Oct 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पति अभिषेक वर्मा के साथ सौम्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
2009 में हमारी लव मैरेज हुई थी। हिमाचल से होने के कारण यहां की संस्कृति के बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन पहले करवा चौथ का जोरों से इंतजार भी था। वैसे तो मैने तब तक जीवन में एक भी बार कोई व्रत नहीं रखा था लेकिन पहले करवा चौथ का उत्साह व इंतजार दोनों ही था।
विज्ञापन


जब व्रत का दिन आया तो सुबह से ही डर रही थी कि पूरा दिन कैसे भूखी रहूंगी? व्रत पूरा कर भी पाऊंगी या नहीं? न रह पाई तो क्या होगा? लेकिन ससुराल बहुत ही ट्रेडिशनल थी। सासू मां मुझे व्रत रखवाने के लिए मुझसे भी ज्यादा उत्साहित थीं। किसी तरह मैंने व्रत रखा।

अपने पहले करवा चौथ की बात करते हुए सौम्या शर्मा वर्मा ने खूबसूरत यादें साझा कीं। सौम्या बताती हैं कि पति अभिषेक वर्मा बहुत नॉटी हैं। वे हमेशा मुझे चिढ़ाते रहते हैं। जब मेरा पहला व्रत था तो दोपहर तक मुझे तेज भूख लग गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हमेशा याद रहेगा पहला करवा चौथ

पति अभिषेक वर्मा के साथ सौम्या - फोटो : amar ujala
मेरे पति ने जब मेरा चेहरा देखा तो वो अपनी प्लेट में मेरी फेवरेट चाट और फास्ट फूड लाकर मेरे सामने खाने लगे। मेरे सामने चाट की तारीफ कर के खा रहे थे और मुझे चिढ़ा रहे थे। और मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था और हंसी भी। वो मेरे जीवन का सबसे यादगार दिन था।

हालांकि शाम होते-होते वो मुझे देख कर परेशान होने लगे और चांद देखने का इंतजार करने लगे। शाम होने पर मुझे मेरी सासू मां ने शादी की ड्रेस में तैयार किया अपने हाथों से सारे शृंगार किए। चांद निकलने के बाद हम सब ने साथ पूजा कर के व्रत खोला। पहला करवाचौथ जिंदगी भर याद रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें