फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना थोड़ी सनकी है, तो राजा है मस्ताना

Mon, 28 Oct 2013 01:17 PM IST
आशुतोष मिश्र/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म फुकरे के ‘अंबर सरिया...’गीत से यूथ में पॉपुलर हुईं सिंगर सोना महापात्रा और 2007 में ‘सारेगामापा’ के फाइनल तक पहुंचे राजा हसन‘अमर उजाला’ रूपायन अचीवर अवॉर्ड्स समारोह में शरीक हुए।
विज्ञापन


इन कलाकारों ने न सिर्फ शानदार परफॉर्मेंस दी बल्कि अपने जज्बात भी खुलकर शेयर किए।

सोना महापात्रा
लखनऊ आते वक्त दोस्तों से सोशल मीडिया पर चैट चल रही थी, क्या बातें हुई? •जैसे ही मैंने पोस्ट किया कि लखनऊ आ रही हूं, रात को शो के बाद कहां घूमने जाऊं। अजीब-अजीब कमेंट मिले कि रात को यहां-वहां मत निकलना। इस इलाके में जाना, वहां मत जाना। ये खाना हो तो यहां भी मिल जाएगा। समझ नहीं पा रही हूं कि क्या वाकई लखनऊ भी मेट्रो शहरों से रेस लगा रहा है।

नारी की आवाज उठाते गाने गाती हैं तो भावुक क्यों हो जाती हैं? •दिल दुखता है जब उनके साथ होने वाली घटनाएं सामने आती है। दिल्ली की दामिनी वाली घटना ने पूरे देश को झकझोरा है। खूब बातें हुई, लेकिन सिर्फ बातों की ही नहीं, कुछ ठोस पहल की भी जरूरत है। रस्म अदायगी के तौर पर हो-हल्ला करने से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन

क्या लाइव कंसर्ट बेहतर है या खुद गीत लिखना? •लाइव कंसर्ट या स्टेज शो मेरे लिए कोई मुश्किल नहीं है। हां, लिखना मुझे अच्छा लगता है। गीत लिखना या कंपोज करने का काम मैं काफी दिनों तक कर सकती हूं। मेरा मानना है कि मैं इस मामले में मैं सनकी हूं

अब तक के कॅरिअर में माइल स्टोन किसे मान रही हैं? •सत्यमेव जयते के लिए गाये गए ‘मुझे क्या बेचेगा रुपैय्या... व ‘ओ री चिरैय्या.... को अब तक का बेस्ट मानती हूं, जहां जाती हूं वहां ये गाने जरूर गाती हूं।

राजा हसन
आपको अपना गाया कौन सा गाना सबसे ज्यादा प्यारा है? •‘मारी तीतरी...’ से बेहतर कोई नहीं लगता। तीस मार खां का ‘वल्ला रे वल्ला...’ भी हिट लिस्ट में हैं। मैं 100 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों के लिए गा चुका हूं। ऐसे में कोई खास याद नहीं। वैसे मैं बता दूं कि 16 भाषाओं में गाने गा चुका हूं।

सिंगर से हटकर राजा हसन सागर कैसा है? •बेलौस और मस्ती भरा। कभी बीवी की स्कूटी पर सैर को निकल पड़ता हूं तो कभी कॉलेज गोइंग यूथ की तरह जींस-टीशर्ट में। खाली वक्त मिलने पर परिवार के साथ मूवी जरूर देखता हूं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिवेट नहीं रहता। कॉलेज गोइंग यूथ का जिक्र छिड़ा तो बता दूं कई बार ग्रेजुएशन पूरा न कर पाने का मलाल भी होता है।
विज्ञापन

गायन में आप किससे सर्वाधिक प्रभावित हैं? •पिता रफीक सागर से सबसे ज्यादा। उसके बाद हाल ही में दिवंगत मन्ना डे साहब से। मेहंदी हसन भी मेरे पसंदीदा है।

आगे क्या प्लान है? •साल की शुरुआत में कुछ फिल्में आ रही हैं। इसके अलावा मेरी खुद की प्रोड्यूस की हुई और एक्ट की हुई फिल्म ‘मरुधर मारो घर’ आ रही है।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें