फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीभत्स घटना: बहराइच में पिता से बैंक पासबुक छीनने के लिए बेटे ने दिया धक्का, सड़क पर गिरने से हुई मौत

Fri, 20 Oct 2023 06:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

बेहोशी की हालत में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पयागपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. थानेदार ने बताया की व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया था।
विज्ञापन
घटना के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरी में शुक्रवार की शाम पैसों को लेकर बेटे और पिता में विवाद हो गया। इस दौरान पिता के हाथ से बैंक पासबुक छीनने के लिए बेटे ने उसे धक्का दे दिया। धक्का देने से पिता सड़क पर गिर गए। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरी बड़े लाल तिवारी (80) का शुक्रवार को उनके छोटे बेटे इंद्रजीत के साथ पैसों को लेकर विवाद हो गया।  बड़े लाल जहां बैंक पासबुक नही दे रहा था तो वही इंद्रजीत पासबुक छीन रहा था। इसी बीच दोनो में हाथापाई हो गई और इंद्रजीत ने पिता बड़े लाल को धक्का दे दिया। जिससे इंद्रजीत जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। 

बेहोशी की हालत में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पयागपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. थानेदार ने बताया की व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया था। वही थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया  मौके पर जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें