फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ी मां के पास नहीं थी प्रॉपर्टी तो सोते समय गला रेतकर कर दी हत्या

Fri, 03 Aug 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
सीतापुर के रामपुर कलां थाना क्षेत्र  में बुधवार रात घर में सो रही बुजुर्ग महिला की उसके ही पुत्र, पौत्र व बहू ने गला रेतकर हत्या कर दी। महिला का शव सुबह तख्त पर पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम भदेसिया निवासी मोतीलाल की पत्नी बिट्टो देवी (65) सोहनलाल के घर रहती थी। बुधवार रात बिट्टो घर में सो रही थी। इसी बीच धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई।

गुरुवार सुबह सूचना मिलते ही एएसपी महेंद्र प्रताप सिंह व सीओ उदय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में बिट्टो की छोटी बहू राकेश की पत्नी रचना देवी ने अपने जेठ सोहनलाल, सोहनलाल के पुत्र बबलू व बबलू की पत्नी पूनम देवी के खिलाफ रामपुर कलां थाने में तहरीर दी और जेठ व उसके पुत्र तथा बहू पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद कर लिया गया आला कत्ल

हत्या के बाद जांच पड़ताल करते एएसपी - फोटो : amarujala
सीओ ने बताया कि छोटी बहू के आरोप के आधार पर जब जांच की गई, तब हत्या के रहस्य से पर्दा उठ गया। इस मामले में पूनम के वे कपड़े बरामद कर लिए गए हैं, जो उसने हत्या की वारदात को अंजाम देते वक्त पहने थे। आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है।

सीओ ने बताया कि बुजुर्ग महिला सोहनलाल के घर ही रहती थी, उसके पास कोई संपत्ति नहीं थी। यह बात पुत्र व बहू को अखर रही थी। जिन्होंने बुजुर्ग महिला की सेवा करने से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि मृतका की छोटी बहू की तहरीर पर सोहनलाल, बबलू व पूनम देवी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों को हिरासत में ले लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें