फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somvati Amavasya 2020: कहीं एक लाख शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक, तो कहीं सूने पड़े रहे घाट

Mon, 20 Jul 2020 03:09 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सावन को शिव अराधना का पावन माह माना जाता है। इसमें भी विशेष कर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान की पूजा में लीन रहते हैं। आज सावन के तीसरे सोमवार के साथ ही सोमवती अमावस्या के संयोग में भी देशभर में लोगों ने भगवान शिव की पूजा की। हालांकि कोरोना के खतरे के बीच इस बार लोगों ने कई तरह की सावधानियों के साथ पूजा अर्चना की। कहीं मंदिर खुले लेकिन श्रद्धालुओं को अंदर आने की अनुमति नहीं मिली, तो कहीं श्रद्धालुओं ने घरों में ही भगवान को याद किया। यहां पढ़ें आपके क्षेत्र में कैसे मनाई गई सोमवती अमावस्या-
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार: गंगा घाट पर छाया रहा सन्नाटा
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण पुलिस और प्रशासन की सख्ती की वजह से आज पहली बार ऐसा हुआ जब सोमवती अमावस्या के दिन हरिद्वार के घाट सूने दिखाई दिए। हरिद्वार पुलिस और प्रशासन का पूरा ध्यान सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाने वाले बाहरी श्रद्धालुओं को रोकने पर ही रहा। और पढ़ें...

आगरा: घरों में हुई पूजा, भक्तों ने ऑनलाइन किए कैलाश महादेव के दर्शन
सोमवती अमावस्या का पर्व ब्रज में आस्था और उमंग के साथ मनाया गया। हालांकि ताजनगरी के मंदिर कंटेनमेंट जोन में होने के चलते बंद थे। इस कारण यहां महिलाओं ने घरों में ही पूजा-अर्चना की। सावन का सोमवार होने के चलते ब्रज में इसबार शिव पार्वती गणेश और कार्तिकेय की पूजा कर उनका जलाभिषेक किया गया। और पढ़ें...
विज्ञापन




उत्तराखंड: शिवालयों में लगी कतार
सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में भोले का जलाभिषेक किया। श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर, श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, कालिका मंदिर, सनातन धर्म मंदिर व अन्य मंदिरों में सुबह भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को जलाभिषेक की अनुमति दी गई। और पढ़ें...

कासगंज: गंगा स्नान पर पुलिस का पहरा, सूने रहे हरिपदी के घाट
कासगंज में घाटों तक पहुंचने के रास्तों की सीमाएं सील रहीं। राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के अलावा प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु हरिपदी गंगाघाट तक नहीं पहुंच सके। यहां तक कि अस्थि विसर्जन संस्कार और कर्मकांड के लिए पुरोहितों को भी हर की पैड़ी के घाटों तक पहुंचने की अनुमति नहीं थी। और पढ़ें...

 
विज्ञापन

लखनऊ: एक लाख शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक
लखनऊ में सोमवती अमावस्या के मौके पर एक लाख शिवलिंगों का रुद्राभिषेक किया गया। शहर के ऐशबाग के रामलीला मैदान में 27 चौकियों पर आचार्य व पुरोहितों ने मास्क पहनकर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर पूजन किया। और पढ़ें...

पश्चिमी यूपी में श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
पश्चिमी यूपी के जिलों में सोमवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया। हर बार की तरह इस बार भीड़ तो नजर नहीं आई, लेकिन श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ इस पर्व को खुशी से मनाया। हालांकि इस बार ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में ही पूजा-अर्चना कर इस पर्व को मनाया है। और पढ़ें...

कानपुर: गंगा घाटों पर गूंजा बम भोले का जयकारा
कानपुर में गंगा किनारे बिठूर, सरसैया, जाजमऊ, गोला घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं को रोकने के लिए लगी पुलिस नाकाम रही। लोग किसी तरह से गंगा में स्नान करने के लिए पहुंच ही गए। घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान, ध्यान के साथ बोल-बम का जयकारा लगाया। और पढ़ें...

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें