लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद और समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल आपका विधायक-आपके द्वार का 156वां जनसुनवाई शिविर शनिवार को पंडित खेड़ा में आयोजित हुआ।
विज्ञापन
शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 20 प्रकरणों पर कार्यवाही शुरू की गई। इसमें एक वरिष्ठ नागरिक का आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनाया गया। सन आई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 86 नागरिकों का नेत्र परीक्षण किया गया। उन्हें चश्मे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने पर चार मेधावियों को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए पंडित खेड़ा में 170वें बॉयज यूथ क्लब और 106वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया, जिन्हें खेल किट भी वितरित की गई।