फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंगदारी मांगने के मामले में गोंडा की एसओजी टीम का छापा, नहीं मिला आरोपी

Wed, 08 Nov 2023 09:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के त्रिपुला चौराहा के पास युवक के ठहरने की मिली थी लोकेशन
विज्ञापन

गुपचुप तरीके से यहां पहुंची टीम, पूछताछ करने के बाद लौट गई
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। गोंडा जिले की एसओजी टीम ने रंगदारी के मामले में फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए बुधवार को शहर क्षेत्र में छापा मारा। छापे के दौरान आरोपी पकड़ में नहीं आया। इस दौरान पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। गुपचुप तरीके से टीम यहां पहुंची थी और आरोपी के न मिलने पर लौट गई।
विज्ञापन

दरअसल, बताया जा रहा है कि गोंडा में एक व्यापारी से रंगदारी मांगी गई थी। जिस नंबर के जरिए व्यापारी से रंगदारी मांगी गई थी, उस नंबर की लोकेशन रायबरेली शहर क्षेत्र के त्रिपुला चौराहा के पास मिली थी। एसओजी को शक था कि आरोपी त्रिपुला चौराहा के पास रहने वाले एक व्यक्ति के यहां ठहरा हुआ है। सबसे पहले एसओजी टीम मिल एरिया थानेदार संजय कुमार सिंह से मिली और उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ छापा मारा, लेकिन युवक पकड़ में नहीं आया। मिल एरिया थानेदार ने बताया कि रंगदारी के मामले में आरोपी को लोकेशन के आधार पर एसओजी टीम यहां आई थी। आरोपी नहीं मिली था। रंगदारी मांगने वाले आरोपी के स्थान पर एसओजी ने अनूप नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें