फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में स्मृति ईरानी : केंद्रीय मंत्री ने चौपाल लगाकर सुनीं लोगों की शिकायतें, छात्र-छात्राओं को बांटे टैबलेट

Tue, 10 May 2022 08:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, अमेठी

सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में अपने दौरे के दूसरे दिन चौपाल लगाकर लोगों की शिकायतें सुनी और विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे। उन्होंने अफसरों को जल्द ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
अमेठी में अधिवक्ताओं से मुलाकात करतीं स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को एचएएल कोरवा स्थित गेस्ट हाऊस पर कार्यकार्ताओं सहित लोगों से मुलाकात की। वहीं इस दौरान कई महिलाओं से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। इसके अलावा कुछ दिनों पहले अमेठी के गुंगवाछ गांव मे दो पक्षों की मारपीट में चार लोगों की हत्या में संलिप्त अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के अधिकारियों को निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गौरीगंज के मनीपुर गांव में स्थित प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में जाकर बच्चों को पढ़ाया। करीब 15 मिनट बच्चों को पढ़ाने के बाद स्मृति ईरानी जयपुरिया स्कूल के उद्दघाटन कार्यक्रम में पहुंचीं।

विज्ञापन


उद्घाटन के बाद स्मृति ने स्कूल परिसर में ही छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट व स्वामित्व योजना के चयनित लोगों को घरौनी वितरित करने के साथ ही स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से बात की। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय मंत्री के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सुबह करीब 11:30 बजे दुर्गन भवानी धाम स्थित नव निर्मित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल पहुंचीं। यहां स्मृति ने स्कूल भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। भवन मेें प्रवेश करते ही स्मृति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया। पुष्पार्चन करके मुड़ते ही विद्यालय की डायरेक्टर मंजू मिश्रा व प्रिंसिपल स्मिता सिंह तथा संस्थापक माता प्रसाद मिश्र ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

इसके बाद स्मृति विद्यालय भवन के द्वितीय तल पर बने हॉल में पहुंचीं और स्वामित्व योजना के 11 लाभार्थियों को अपने हाथ से घरौनी वितरित की और यहीं पर मौजूद प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से बात की। भवन से बाहर निकल स्मृति परिसर में ही आयोजित सभा स्थल पर पहुंचीं। यहां स्मृति ने पहले संजय गांधी पॉलीटेक्निक जगदीशपुर के सात व आईटीआई गौरीगंज चार के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किया। टैबलेट वितरण के बाद स्कूल के बच्चों ने संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्मृति का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में स्मृति ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि शिक्षा के क्षेत्र में अमेठी प्रगति कर रहा है। साथ ही सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। इस मौके पर डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, डीआईओएस उदयप्रकाश मिश्र, बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक, एएओ आशुतोष मिश्र  समेत अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यापक-अध्यापिकाएं और बड़ी संख्या में लाभार्थी और स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन


ओदारी में चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्या
केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार स्मृति ईरानी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बहादुरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ओदारी में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसामान्य की समस्याओं को सुनने के बाद मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। चौपाल के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया। उन्हें स्वीकृति/प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने चौपाल में मौजूद गर्भवती महिलाओं की गोद भराई किया तथा छह माह के बच्चों को प्रथम बार अन्नप्राशन कराया। सांसद ने गर्भवती महिलाओं को अपने खानपान में पौष्टिक आहार व हरी सब्जियों को शामिल करने को कहा।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी तथा पेंशन, स्वयं सहायता समूह, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय, श्रम विभाग के अंतर्गत सामूहिक विवाह योजना इत्यादि के लाभार्थियों को स्वीकृति/प्रमाण पत्र वितरित किया। इस मौके पर डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एडीएम वित्त एवं राजस्व एसपी सिंह, एडीएम न्यायिक आरके द्विवेदी, एसडीएम तिलोई फाल्गुनी सिंह समेत अन्य अधिकारी, जन प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें