फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिविर में दूर की स्मार्ट मीटर की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर जोन के लौलाई उपकेंद्र और इंदिरानगर के पंडितपुरवा में बृहस्पतिवार को आयोजित शिविर में स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याएं दूर की गईं। मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि लौलाई में सहायक अभियंता राजीव कुमार व रामू गुप्ता, अवर अभियंता मानसी और पंडितपुरवा में सहायक अभियंता अजय कुमार व वीर बहादुर ने कनेक्शन स्थल पर प्रीपेड मीटरों की जांच की। इसमें सभी मीटर सही पाए जाने पर लौलाई में 120 परिवारों ने रिचार्ज कराया।
विज्ञापन

पंडितपुरवा व अमराई गांव के 25 लोगों ने भी स्मार्ट मीटर रिचार्ज कराया। मुख्य अभियंता ने बताया कि ज्यादातर वे उपभोक्ता परेशान थे, जिन पर पोस्टपेड मीटर के बिल की देनदारी है। उधर, बृहस्पतिवार को 3957 बकायेदारों की प्रीपेड मीटर से बिजली बंद हो गई। इसमें अमौसी जोन के 1578, गोमतीनगर के 562, जानकीपुरम के 701 और लखनऊ मध्य के 1176 उपभोक्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें