फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के स्मार्ट मीटर निकाल रहे उपभोक्ताओं का दिवाला, एक दिन में एक हजार यूनिट दिखा रहे खर्च

Mon, 15 Jul 2019 05:38 PM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

केस -एक: हजार रुपये रोजाना की जल रही बिजली

विज्ञापन

चौक निवासी व्यापारी उत्तम कपूर के घर 18 जून को स्मार्ट मीटर लगा। जब से यह मीटर लगा, तब से रोज 1000 रुपये की बिजली जल रही है। यानी स्मार्ट मीटर में रोजाना 150 से 175 यूनिट रीडिंग आ रही है। व्यापारी के मुताबिक घर में बिजली खपत 15 से 20 यूनिट रोज की थी।

केस-दो: दो महीने में 1195 यूनिट मीटर चला
नादान महल रोड उपकेंद्र के अशर्फाबाद निवासी चंद्र प्रकाश रस्तोगी के घर में लगे स्मार्ट मीटर परिवार भर की बेचैनी बढ़ा दी है। इनका मीटर दो महीने में 1195 यूनिट चल चुका, जिसका बिल लगभग 6500 रुपये का है। पहले रस्तोगी का हर माह 1500 से 2000 रुपये का बिल आता था।
विज्ञापन


केस-तीन: पहले खपत 200 यूनिट थी, अब 625
टूड़ियागंज के सुन्नी इंटर कॉलेज के पास रहने वाली रिजवाना रिजवी के घर से पुराना मीटर हटा कर स्मार्ट मीटर लगाया। रिजवाना के घर में एक किलोवाट का कनेक्शन है। दो महीने में मीटर में 1250 यूनिट रीडिंग आ चुकी है। यानी एक महीने में 625 यूनिट। पहले हर माह बिजली खपत 200 यूनिट की थी।

उपभोक्ताओं ने की शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई

यूपी पावर कॉर्पोरेशन बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए स्मार्ट मीटर लेकर आया। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के घर लगे तो बिजली चोरी का सिलसिला भी थमा। लेकिन ये स्मार्ट मीटर उन ब्लैक लिस्ट कंपनियों के मीटरों की तरह भागने लगे, जो उपभोक्ताओं का दिवाला निकाल चुके हैं। ये उदाहरण इसकी बानगी हैं।

इससे उपभोक्ताओं के बिल पहले से दो से तीन गुना तक बनने लगे हैं। पीड़ितों ने उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम के अध्यक्ष से गुहार लगाई है कि स्मार्ट बिजली मीटर बहुत तेज भाग रहा है, लेकिन अफसर सुनवाई नहीं कर रहे हैं। राजधानी में अब तक लगभग 90 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इनके तेज चलने की आधिकारिक पुष्टि इलाकाई एवं परीक्षण इंजीनियरों ने भी की है।

यहां लगे स्मार्ट मीटर

कानपुर रोड खंड के आशियाना, एलडीए कॉलोनी, कृष्णानगर, अपट्रान खंड के सआदतगंज, नूरबाड़ी, टिकैतरायतालाब कॉलोनी, दरगाह रोड, कैम्पल रोड, न्यू हैदरगंज, ठाकुरगंज खंड के चौपटिया, ठाकुरगंज, नैपियर रोड कॉलोनी, बालागंज, रस्तोगी नगर, चौक खंड के चौक, नक्खास, नादान महल रोड, अकबरी गेट, काश्मीरी मोहल्ला, यहियागंज, राजाबाजार, जगत नरायन रोड, रहीमनगर खंड के विकास नगर, जानकीपुरम, खुर्रमनगर, चिनहट के तिवारीगंज, देवा रोड, मटियारी व चिनहट कस्बे, अमीनाबाद में स्मार्ट मीटर लग रहे हैं।
विज्ञापन

तीन गुना बिल आने की शिकायतें

उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम के अध्यक्ष व न्यायाधीश सैयद मोहम्मद हसीब का कहना है कि चौक खंड में आयोजित लोक अदालत के दौरान उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर के तेज चलने की शिकायतें दर्ज कराईं। उपभोक्ताओं का कहना था कि उनके घर में पहले भी इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगा था, लेकिन जब से स्मार्ट मीटर लगा, उनका बिल पहले से तीन गुना तक आने लगा है।

करा रहे गति की जांच
मामले पर मुख्य अभियंता लेसा (सिस गोमती) मधुकर वर्मा का कहना है कि अधिशासी अभियंताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बहुत से उपभोक्ता इनके तेज चलने की शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। इनकी शिकायतों पर चेक मीटर लगाकर उसकी गति की जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें