फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्मार्ट मीटर ने काटा विद्युत सखियों के रोजगार का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू हुई विद्युत सखी योजना कभी ग्रामीण अंचलों में महिला सशक्तीकरण की मिसाल मानी जाती थी। प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाओं ने गांव-गांव जाकर बिजली बिल जमा कराने का जिम्मा उठाया था। इस काम से वे न केवल आत्मनिर्भर बनीं, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में भी अहम भूमिका निभाईं।
विज्ञापन

हर माह 18 से 30 हजार रुपये तक कमाने वाली ये महिलाएं अब परेशान हैं, क्योंकि घर-घर लग रहे स्मार्ट मीटर ने इनके रोजगार का कनेक्शन काट दिया है। अब बिजली बिल खुद उपभोक्ता ऑनलाइन जमा कर रहे हैं, जिससे विद्युत सखियों की आय घटकर मात्र 4-5 हजार रुपये रह गई है। कई स्थानों पर तो पूरी तरह काम ठप हो गया है। जिले की करीब 180 विद्युत सखियां पिछले करीब छह महीने से अब बेरोजगारी की चिंता में हैं।
मलिहाबाद के गुसवां निवासी व कमल स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष शशि गुप्ता अनुसार, 2022 से विद्युत सखी के रूप में काम कर रही हूं। शुरुआत में लोगों का भरोसा जीतने में वक्त लगा। अब जब सब ठीक चल रहा था, स्मार्ट मीटर लगने से आमदनी पांच हजार पर आ गई है, वह भी कब बंद हो जाए पता नहीं।
विज्ञापन


ग्राम बेहटा निवासी ओम स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा शशि रावत ने बताया कि पति ड्राइवर हैं। मैंने जनवरी 2022 से काम शुरू किया था और 25 हजार रुपये तक कमा लेती थी। स्मार्ट मीटर आने से सारा काम बंद हो गया है। शासन को पहले कोई वैकल्पिक रोजगार देना चाहिए था।

उपायुक्त स्वत: रोजगार, अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले में करीब 180 विद्युत सखियां हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद वे एप के माध्यम से बिल जमा नहीं कर पा रहीं हैं। मामला शासन के संज्ञान में है, जल्द ही उन्हें वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें