फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smart Class: यूपी के 87 राजकीय महाविद्यालयों में शुरू होंगी स्मार्ट क्लास

Tue, 12 Jul 2022 12:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के राजकीय महाविद्यालयों को और बेहतर बनाने के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। इस संबंध में उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जानकारियां दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के 87 राजकीय महाविद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित करने के लिए 10 करोड़ के बजट का प्रावधान कर दिया गया है। साथ ही उच्च शिक्षा निदेशालय परिसर में ई-कंटेंट स्टूडियो स्थापना के लिए एक करोड़ रुपये, 36 राजकीय महाविद्यालयों में प्रयोगशाला उच्चीकरण के लिए 10.51 करोड़ और 111 राजकीय महाविद्यालयों में तकनीकी पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 2.3 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


इसी तरह कुल 172 राजकीय महाविद्यालयों में खेलकूद इन्फ्रास्ट्रक्चर के उच्चीकरण की योजना को स्वीकृत दी गई है। यह जानकारी उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने लोकभवन में अपने विभागों की सौ दिन की उपलब्धियां बताते हुए दीं।

उन्होंने बताया कि लखनऊ में स्थापित इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला व गोरखपुर में स्थापित वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के उपकरणों के आधुनिकीकरण के लिए ग्लोबल ई-निविदा आमंत्रित की जा रही है। मंत्री ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत विद्यार्थियों को 10 लाख 88 हजार 791 टैबलेट/स्मार्टफोन बांटे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें