फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Ambedkarnagar : युवक की धारदार हथियार से हत्या, 1000 रुपये लेकर बाजार के लिए निकला था दीपक

Tue, 12 Jul 2022 11:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर की जलालपुर कोतवाली इलाके में पट्टी चौराहे के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव यहां फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर जमा पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक सोमवार की शाम को बाजार से सामान लेने के लिए निकला था। सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जलालपुर कोतवाली इलाके में पट्टी चौराहे के पास युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंक दिया। मालीपुर थाना इलाके के चांदीपुर का रहने वाला दीपक मिश्र (23) एक दिन पहले सोमवार शाम पांच बजे करीब घर से यह कहकर निकला था कि वह पट्टी चौराहे पर चारपाई खरीदने जा रहा है।

उसने घरवालों से एक हजार रुपये भी लिए थे। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच सोमवार सुबह गांव के पास बाजार चौराहे पर उसका शव पड़ा मिला। 
विज्ञापन


खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही जलालपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए। उसका मोबाइल और साइकिल गायब मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और  छानबीन कर रही है। 

माना जा रहा है कि हत्या कहीं और कर शव पट्टी के निकट लाकर फेंक दिया गया। युवक के पिता ने बताया कि दीपक नशे का आदी था। घटना कैसे हुई और किसने अंजाम हुई यह जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें