फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डबलडेकर बस में इमरजेंसी गेट बंद कर लगा दी गई थीं स्लीपर सीटें

विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ था हादसा। - फोटो : File photo
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुई डबलडेकर बस की तकनीकी जांच रिपोर्ट बुधवार को तैयार हो गई। रिपोर्ट के अनुसार बस में इमरजेंसी गेट को बंद कर दिया गया था। उसके आगे स्लीपर सीटें लगाई गई थीं। इसके अतिरिक्त बस में सीटों से भी छेड़छाड़ की गई थी। 16 स्लीपर सीटों की जगह 43 सीटें बस में पाई गईं। हालांकि वायरिंग, ब्रेक, इंजन व टायर फिट पाए गए। इनमें किसी बस प्रकार की गड़बड़ी अधिकारियों को नहीं मिली।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरभंगा जा रही डबलडेकर बस संख्या एचआर 55 एएफ 1323 हादसे का शिकार हो गई थी। चालक नशे व नींद में था और हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से भाग गए थे। बस में 90 सवारियां थीं। 31 घायल हुए और पांच की मौत हो गई थी। हादसे के बाद उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम, आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय व एआरटीओ, प्रवर्तन आलोक कुमार यादव मौके पर जांच के लिए पहुंचे थे।
आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि मौके पर बस की जांच की गई। कागजों में बस फिट थी। इंश्योरेंस, फिटनेस, परमिट, पॉल्यूशन आदि सारे दस्तावेज पूरे व मान्य थे। इसके बाद संभागीय निरीक्षक विष्णु कुमार से बस की तकनीकी जांच करवाई गई। इसकी रिपोर्ट तैयार हो गई है। बस पर 67 चालान भी मिले, जिन्हें जमा नहीं किया गया था।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ था हादसा।- फोटो : File photo

Next
AU ऐप में पढ़ें