फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लॉटर हाउस बंदी की मार शेरों पर भी, खुराक में कमी आई

Thu, 23 Mar 2017 04:59 PM IST
amarujala.com, Presented By- विकास जांगड़ा
विज्ञापन
lion safari - फोटो : SELF
विज्ञापन
सीएम योगी के अवैध स्लॉटर हाउस बंद करने की मार पूर्व सीएम अखिलेश यादव के अजीज इटावा लायन सफारी के बब्बर शेरों पर भी पड़ी है। बुधवार को उनकी खुराक में मीट की आपूर्ति ठप हो गई। आनन फानन में अधिकारियों ने जिला प्रशासन से संपर्क साधा।
विज्ञापन


बूचड़खानों के खिलाफ चल रहे बंदी अभियान के बाद सफारी प्रशासन ने गोश्त आपूर्ति कर्ताओं से वैकल्पिक इंतजाम कर शेरों की भूख पूरी की। अगले कुछेक दिन तक अब यही इंतजाम चलेंगे।

पूर्ववर्ती सपा सरकार व सपा मुखिया के ड्रीम प्रोजेक्ट रहे इटावा लायन सफारी पर भी सत्ता बदलने का असर बुधवार को दिखा। लंदन व यूरोप के विशेषज्ञों की देखरेख में पल रहे गुजरात से आए शेर बुधवार को रूटीन टाइम पर खुराक नहीं पा सके। मौजूदा समय में यहां 8 वयस्क और दो अवयस्क शेर हैं। दिन भर में लगभग 50-55 किलो पाड़ा के गोश्त की जरूरत पड़ती है। अभियान के बाद बुधवार को सप्लायर्स नियमित समय पर सप्लाई नहीं कर सके।
विज्ञापन


सफारी प्रशासन ने जब पड़ताल की तो हड़कंप मच गया। निदेशक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि मामले को लेकर हमने डीएम से बात की तो यह बात सामने आई। चूंकि हमारे लिये खुराक गोश्त के विकल्प खुले थे तो हमने अपने तय सप्लायर्स से मटन का इंतजाम करने को कहा, शेरों को वही खुराक दी गई। अगले कुछेक दिन तक यही इंतजाम रह सकते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें