यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद से सीएम आदित्यनाथ एक्शन में हैं। भाजपा ने चुनाव में जिन कामों का प्रचार किया उनमें से एक काम की शुरूआत हो चुकी है। लखनऊ में इस अभियान की शुरुआत सहारागंज और हजरतगंज इलाके से की गई है।
बता दें कि रविवार की रात राजधानी के 1090 चौराहे पर छींटाकशी कर रहे शोहदों को सबक सिखाने के लिए एक लड़की ने खुद डंडा उठा लिया और एक शोहदे की जमकर धुनाई कर दी।
मौके पर भीड़ जुट गई, बाद में पुलिस पहुंची और शोहदों को गिरफ्तार कर ले गई। इसी काम के लिए भाजपा ने एंटी रोमियो दल बनाने का वादा अपने घोषणा पत्र में किया था।
एक पुलिस अफसर का कहना है कि एंटी रोमियो दल के अलावा कानून व्यवस्था के लिए अलग फोर्स, तीन अलग महिला बटालियन, महिला थानों की संख्या बढ़ाने और कई तरह के दल बनाने की बात घोषणा पत्र में कही गई है।
इसके लिए अधिक पुलिस बल की आवश्यकता होगी। जबकि आबादी के हिसाब से प्रदेश में पुलिस बल की संख्या पहले से ही लगभग आधी है।