फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में खुलेगी पुलिस और कौशल विकास यूनिवर्सिटी : उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा

Fri, 13 Dec 2019 12:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्कूल समिट में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पुलिस स्कूल,  पुलिस यूनिवर्सिटी और कौशल विकास यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। इसके लिए उन्होंने निजी शिक्षण संस्थानों, कॉर्पोरेट घरानों और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं से आगे आने का आह्वान किया है। वे बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में माध्यमिक शिक्षा विभाग और सीआईआई की ओर से आयोजित स्कूल समिट के समापन सत्र में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षक अच्छे हों तो खंडहर में भी पढ़ाई हो सकती है। लेकिन शिक्षक अच्छे नहीं हों तो भव्य बिल्डिंग में भी पढ़ाई नहीं हो सकती। शिक्षक अगर समय-समय पर नवाचारों और तकनीकों से प्रशिक्षित नहीं होंगे तो वे बच्चों को अधूरा ज्ञान ही देंगे। इसलिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए डवलपमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है।

शिक्षा को व्यवसाय नहीं सेवा का माध्यम बनाएं
डॉ. शर्मा ने कहा कि पहले शिक्षा सेवा का माध्यम था, लेकिन अब व्यवसाय बन गया है। कार्पोरेट घरानों और बड़ी संस्थाएं अगर शिक्षा को सेवा का माध्यम मानकर काम करेगी तो युवा पीढ़ी का भविष्य सुनहरा होगा। उन्होंने संस्थाओं को एक-एक स्कूल गोद लेने और सीएसआर फंड का उपयोग स्कूलों के विकास में करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कहा, बच्चों को किताबी ज्ञान तक सीमित रहना ठीक नहीं है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें सह-शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़कर रोजगार परक शिक्षा देनी होगी। उन्होंने आठवीं कक्षा से ही बच्चों की काउंसलिंग पर जोर देते हुए कहा कि इससे बच्चों को अपना मार्ग चुनने में मदद मिलेगी। शर्मा ने कहा कि स्कूल समिट में मंथन से निकले सुझाव विभाग के लिए अमृत का काम करेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

गुणवत्ता और व्यवस्था में सुधार का मार्ग तय होगा : गुलाब देवी

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि स्कूल समिट में मिले नवाचार और महत्वपूर्ण सुझावों से प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता और व्यवस्था में सुधार का रोडमैप तैयार होगा। पहली बार इतने बड़े स्तर पर शिक्षा में सुधार के लिए सकारात्मक चर्चा की गई है। इस चर्चा से आए सुझावों से भविष्य में शिक्षा प्रणाली में सुधार होगा और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग बढ़ेगा।

कम बजट में नवाचार से आएगा बदलाव : अराधना
माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव अराधना शुक्ला ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ज्यादा बजट की जरूरत नहीं है, नवाचार को अपनाकर गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकता है। प्रमुख सचिव ने कहा कि क्रांतिकारी चिंतन और मंथन से शिक्षा व्यवस्था में सुधार व बदलाव लाएंगे। इस अवसर पर विभाग के सचिव आर रमेश कुमार, संयुक्त निदेशक भगवती सिंह, विकास श्रीवास्तव, वित्तविहीन शिक्षक संघ के अनिल अग्रवाल और सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी भी मौजूद थे।

स्थानीय लोगों को जोड़ें और शिक्षकों को विकसित करें : रेड्डी
स्कूल नेट के सीईओ आरसीएम रेड्डी ने शिक्षा में सुधार व गुणवत्ता के लिए तीन सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों के विकास में स्थानीय लोगों को जोड़ना होगा, स्कूल डवलपमेंट प्लान बनाकर देश-विदेश में बैठे उस गांव-क्षेत्र के लोगों से मदद लेनी चाहिए। शिक्षकों का विकास आवश्यक है, उन्हें नई प्रणाली और पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण देकर उनमें जिम्मेदारी का भाव जागृत करना होगा और तकनीक का उपयोग बढ़ाना होगा। रेड्डी ने कहा कि देश की ताकत युवा पीढ़ी है, जो आगे और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की स्किल फैक्ट्री है और यूपी सबसे बड़ा बदलाव ला सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें