चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या छह के वॉशेबल एप्रेन की मरम्मत का काम शुक्रवार से शुरू किया जा रहा है। इसके चलते छह ट्रेनें निरस्त रहेंगी और कानपुर लखनऊ मेमू देरी से चारबाग पहुंचेगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर छह के वॉशेबल एप्रेन का का 10 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 20 जनवरी तक चलेगा।
इन 10 दिनों के ब्लॉक के दौरान प्लेटफार्म नंबर छह पर आने वाली गाड़ियों का संचालन प्रभावित होगा। इसमें गाड़ी संख्या 51813 व 14 झांसी लखनऊ पैसेंजर, 54331 व 32 लखनऊ बालामऊ पैसेंजर, 54333 व 34 वाराणसी लखनऊ पैसेंजर निरस्त रहेंगी। वहीं 64216 कानपुर लखनऊ मेमू चारबाग रेलवे स्टेशन पर 70 मिनट की देरी से पहुंचेगी।
बंद रहेगी रेलवे पूछताछ सेवा
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पीआरएस अपग्रेडेशन के काम के चलते 11 जनवरी की रात 11.45 बजे से लेकर सुबह 3.10 बजे तक के लिए सेवाएं बंद की जाएंगी। इस दौरान तीन घंटे 25 मिनट के लिए रेल यात्री आरक्षण की बुकिंग, पूछताछ सेवाएं आदि बंद रहेंगी।
बरेली-प्रयागघाट बहाल
प्रतीकात्मक तस्वीर
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 14307 बरेली प्रयाग एक्सप्रेस व 14308 प्रयागघाट बरेली एक्सप्रेस को शुक्रवार से बहाल कर दिया है। इसमें बरेली प्रयागघाट एक्सप्रेस 10 से 31 जनवरी और प्रयागघाट बरेली एक्सप्रेस 10 से एक फरवरी तक बहाल रहेगी।
मौनी अमावस्या पर स्पेशल ट्रेन
प्रतीकात्मक तस्वीर
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए मौनी अमावस्या पर लखनऊ से प्रयाग के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 23 जनवरी को लखनऊ से प्रयाग के लिए स्पेशल ट्रेन 04217 दोपहर सवा तीन बजे चलकर रात 11.35 बजे प्रयाग पहुंच जाएगी। इससे यात्रियों को खासी राहत हो जाएगी।