फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते रेल व हवाई यातायात प्रभावित, ट्रेनें 10 घंटे तक लेट, फ्लाइटें निरस्त

Fri, 10 Jan 2020 01:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

खराब मौसम व कोहरे के चलते रेल व हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही हैं तो फ्लाइटें निरस्त हो रही हैं। इससे यात्रियों को यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को मुंबई-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से पहुंची।

विज्ञापन


वहीं 18104 जलियावाला बाग एक्सप्रेस पौने चार घंटे, 14866 मरुधर एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही। 19313 इंदौर राजेंद्रनगर एक्सप्रेस व 13414 फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे, 13240 कोटा पटना एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 13050 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस तीन घंटे, 13483 फरक्का एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, 11124 बरौनी मेल साढ़े चार घंटे देरी से पहुंची। गोमती एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से दिल्ली से लखनऊ पहुंची।

विज्ञापन

गोएयर की फ्लाइटें निरस्त

दिल्ली से लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट गत बुधवार रात निरस्त कर दी गई। इससे गुरुवार सुबह 6:40 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए यह रवाना नहीं हो सकी। इससे यात्रियों ने नाराजगी जताई। एयरलाइन ने यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा।

इसी तरह सुबह 10:15 बजे दिल्ली से लखनऊ आने वाली गो एयर की फ्लाइट कैंसिल रही। वापसी में यह फ्लाइट सुबह 10:40 बजे लखनऊ से दिल्ली जाती है, लेकिन यह भी निरस्त रही। वहीं इंडिगो की लखनऊ से सुबह नौ बजे जम्मू जाने वाली फ्लाइट सवा 10 रवाना हो सकी।

विस्तारा की दोपहर 3:25 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट सवा चार बजे टेकऑफ कर सकी। हैदराबाद जाने वाली गोएयर की फ्लाइट व पटना की इंडिगो की फ्लाइट भी देरी की शिकार हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें