फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्डः एक दिन में 707 नए केस, छह लोगों की मौत, 11,512 हुई कुल मरीजों की संख्या

Sat, 08 Aug 2020 02:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में कोरोना मरीजों का रोजाना नया रिकॉर्ड बनता जा रहा है। शुक्रवार को सिविल अस्पताल की महिला कर्मचारी सहित 707 लोग पॉजिटिव मिले। वहीं, छह मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 11,512 हो गई है। वहीं, शुक्रवार को 216 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। 
विज्ञापन


राजधानी में बाल महिला चिकित्सालय इंदिरानगर, कैसरबाग, आलमबाग सहित विभिन्न स्थानों पर नियमित तौर पर स्थायी रूप से जांच शिविर चल रहे हैं। ऐसे में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा आलमबाग में 28 मरीज मिले। हजरतगंज में 21 पॉजिटिव मिले।

इसके अलावा नाका में 14, कैंट में छह, रायबरेली रोड में 15, गोल्फ सिटी में तीन, चिनहट में 10, आशियाना में 13, महानगर में 18, गोमतीनगर में 14, गोमतीनगर विस्तार में 10, काकोरी में तीन, सरोजनीनगर में छह, इंदिरानगर में 13, हसनगंज में 15, तालकटोरा में आठ, मड़ियांव में 13, जानकीपुरम में पांच, ठाकुरगंज में 15, विकासनगर में सात, सआदतगंज में पांच, अमीनाबाद में पांच, कृष्णानगर में सात, कैसरबाग में 10, हुसैनगंज में छह, गुडंबा में छह, बाजारखाला में पांच मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

216 मरीज डिस्चार्ज

राजधानी में शुक्रवार को पॉजिटिव मिले मरीजों की संख्या अधिक रही, लेकिन डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 216 ही रही। इससे लेवल टू व थ्री के अस्पतालों में बेड की समस्या बनी रही। अब तक 6090 मरीज घर लौट चुके हैं।

अब तक 140 की मौत
राजधानी में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 140 पहुंच गया है। शुक्रवार को मोहान रोड की बुद्धेश्वर कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग की रेस्पिरेट्री फेल्योर से मौत हो गई। शिव कॉलोनी के 40 वर्षीय युवक के फेफड़ों की झिल्ली में पानी भर गया और टीबी की बीमारी थी। गुरुवार देर शाम मरीज ने दम तोड़ दिया। इंटीग्रल इंस्टीट्यूट में भर्ती 22 साल की युवती की भी मौत हो गई।

फेफड़े में संक्रमण बढ़ने से उसकी मौत हुई है। नियाजगंज की वृद्धा की भी जान चली गई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नाका हिंडोला के मोती नगर निवासी 73 बुजुर्ग ने मल्टी ऑर्गन फैलियर से दम तोड़ दिया। रहीमपुर निवासी 55 साल की महिला की रेस्पिरेट्री फेल्योर से मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें