फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में छह नए पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
six more courses may start in polytechnic
विज्ञापन
अभिषेक सिंह
विज्ञापन

लखनऊ। छात्रों की घटती संख्या और इंडस्ट्री की डिमांड को देखते हुए प्राविधिक शिक्षा परिषद पॉलीटेक्निक में छह नए पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। परिषद ने नए पाठ्यक्रमों को शामिल करने की कवायद शुरू कर दी है। इसे लेकर शुक्रवार को बोर्ड की पाठ्यचार्या समिति की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें वर्तमान सत्र से नए पाठ्यक्रमों को शामिल करने पर भी निर्णय लिया जा सकता है। विभाग की माने तो वर्तमान में संचालित पाठ्यक्रम छात्रों को लुभा नहीं पा रहे हैं। नए पाठ्यक्रम से छात्रों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा और काउंसिलिंग कराता है जबकि प्राविधिक शिक्षा परिषद पाठ्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और परीक्षा कराकर रिजल्ट जारी करने का कार्य करता है। प्राविधिक शिक्षा परिषद छह नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत करने जा रहा है। यह पाठ्यक्रम मुख्य रूप से इंजीनियरिंग ट्रेड में शामिल किए जाएंगे। ये दो वर्षीय और तीन वर्षीय पाठ्यक्रम होंगे। मुख्य पाठ्यक्रमों के अलावा इन्हें लेट्रल इंट्री वाले पाठ्यक्रमों में भी शामिल किया जा सकता है। प्राविधिक शिक्षा परिषद की शुक्रवार को आयोजित बैठक में पाठ्यक्रमों को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। संकेत यह भी है कि निर्णय जल्द लिया गया तो इसी सत्र की काउंसिलिंग के दौरान इन पाठ्यक्रमों को शामिल कर लिया जाएगा। यदि थोड़ी देर हुई तो अगले सत्र से शामिल किया जा सकता है। परिषद के सचिव सुनील सोनकर ने बताया कि पाठ्यचार्या समिति की बैठक में इसका निर्णय लिया जाएगा। पाठ्यक्रम इंडस्ट्री के डिमांड के अनुसार शामिल करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने पाठ्यक्रमों में घट रही है छात्रों की रुचि
परिषद की ओर से पॉलीटेक्निक में मुख्य रूप से 73 पाठ्यक्रम संचालित हैं। ये सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, टेक्स्टाइल, फैशन डिजाइनिंग, ऑफिस मैनेजमेंट, फार्मेसी आदि ट्रेड में संचालित हैं। इनमें पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। इनमें डिप्लोमा इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में सबसे ज्यादा दाखिले होते हैं। वहीं, लेट्रल इंट्री के तहत 20 पाठ्यक्रम संचालित हैं। ये सभी सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, टेक्सटाइल, फैशन डिजाइनिंग और प्रिंटिंग ट्रेड में संचालित हैं। पुराने पाठ्यक्रमों में छात्रों की रुचि कम होती जा रही है। सभी पाठ्यक्रमों में अभी 2,28,527 सीटें काउंसिलिंग में शामिल की गई हैं जबकि दाखिले के लिए आयोजित ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में 3,02,066 छात्रों ने आवेदन किया था लेकिन परीक्षा में महज 1,87,694 छात्र (62.14 फीसदी) ही शामिल हुए। इनमें से काउंसिलिंग के लिए 1,74,770 छात्रो को अर्ह पाया गया, जो सीटों से काफी कम हैं। छात्रों की पॉलीटेक्निक के प्रति घटती रुचि को देखकर विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा सुनील चौधरी ने कहा था कि विभाग की तरफ से कुछ नए पाठ्यक्रमों को लॉन्च करने की योजना है, जिससे छात्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें