फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महिला शरणालय से छह संवासिनियां भागी, डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के दिए आदेश

Sun, 11 Aug 2019 05:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के प्राग नारायण रोड स्थित राजकीय महिला शरणालय से शुक्रवार देर रात गर्भवती समेत छह संवासिनी भाग निकलीं। शनिवार सुबह इन्हें गायब देख हड़कंप मच गया। अधीक्षिका आरती सिंह समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने छानबीन की। अधीक्षिका ने एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


डीपीओ सुधाकर शरण पांडेय ने बताया कि घटना शुक्रवार रात ढाई बजे के आसपास हुई है। पुलिस ने शरणालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई है। इसमें संवासिनियां शरणालय के पीछे के रास्ते से चैनल गेट को खींचकर लोहे के तार हटाकर पाइप के सहारे दीवार से उतरकर भागती नजर आ रही हैं। संवासिनियां एक के बाद एक दीवार फांद गईं और किसी को भनक तक नहीं लग सकी।

उन्होंने बताया कि तीन संवासिनियां लखीमपुर की हैं। इसके अलावा दो लखनऊ व एक हरदोई की है। लखनऊ की एक संवासिनी गर्भवती है। इनके गायब होने की खबर मिलते ही स्टाफ के होश उड़ गए। सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी आ गए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राधा रमण ने बताया कि आसपास के सभी रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई गई है। पुलिस की एक टीम लखीमपुर भेजी गई है। वहां संवासिनियों के परिवारीजनों से संपर्क कर उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

अधीक्षिका व कर्मचारियों पर कार्रवाई संभव

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
डीपीओ ने बताया कि घटना के समय शरणालय की अधीक्षिका आरती सिंह वहां नहीं थीं, जबकि नियमत: उन्हें रात को शरणालय में ही रहना चाहिए। प्रथम दृष्टया उनकी लापरवाही सामने आई है। जांच में सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही भी पाई गई। महिला कल्याण निदेशालय को रिपोर्ट भेजी गई है। लापरवाहों पर कार्रवाई हो सकती है।

घर या रिश्तेदार के पास जा सकती हैं संवासिनियां
शरणालय में रखीं लड़कियां अपराध पीड़िता हैं। वे भागकर घर या किसी रिश्तेदार, परिचित के पास गई होंगी। एसएसपी ने इन्हें पकड़ने को पुलिस की टीमें लखीमपुर, हरदोई और अन्य स्थानों पर भेजी हैं।

संवासिनियों को ले जाने नहीं आ रहे थे परिवारीजन
सीडब्ल्यूसी सदस्य संगीता शर्मा ने बताया कि लखीमपुर की लड़कियों के परिवारीजनों को उन्हें ले जाने के लिए बुलाया जा रहा था, लेकिन वे आ नहीं रहे थे। लड़कियों ने भी बात की थी, लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया।

मामले पर सीडब्ल्यूसी सदस्य डॉ. संगीता शर्मा का कहना है कि सुबह 6.30 बजे अधीक्षिका ने संवासिनियों के भागने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस सहित जीआरपी को भी सूचना दे दी गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें