जानलेवा हो रहे ब्लैक फंगस ने राजधानी में बीते 24 घंटे में छह मरीजों की जान ले ली। इनमें से चार मरीजों की मौत केजीएमयू तो दो मरीजों ने एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानलेवा हो रहे ब्लैक फंगस ने राजधानी में बीते 24 घंटे में छह मरीजों की जान ले ली। इनमें से चार मरीजों की मौत केजीएमयू तो दो मरीजों ने एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लखनऊ में अब तक 13 मरीजों की जान जा चुकी है। बृहस्पतिवार को ब्लैक फंगस के लक्षण वाले 40 नए मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किये गये। इनमें से 34 में ब्लैक फंगस संक्रमण मिला है। बाकी छह की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि यहां अब तक 73 मरीज भर्ती हो चुके हैं। जिन चार मरीजों की मौत हुई है, उनमें मेरठ की 38 वर्षीय महिला, कानपुर के 73 वर्षीय बुजुर्ग, गोरखपुर की 62 वर्षीय महिला व फैजाबाद की 65 वर्षीय महिला थी। एसजीपीजीआई में मरने वाला एक मरीज प्रयागराज और दूसरो गोरखपुर का रहने वाला था। यहां ब्लैक फंगस के 16 मरीज भर्ती हैं। उधर फैजाबाद रोड स्थित चन्दन हॉस्पिटल में भी ब्लैक फंगस के 10 मरीज भर्ती किए गए हैं, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 20 हो गई। सिप्स हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस पीड़ित 13 मरीजों का इलाज चल रहा है।