फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में आटा चक्की में विस्फोट से युवती की मौत, छह लोग झुलसे, विस्फोट की वजह सिलेंडर

Sat, 13 Apr 2024 10:56 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में आटा चक्की में हुए विस्फोट में एक युवती की मौत हो गई जबकि छह लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विस्फोट के बाद ध्वस्त हुई चक्की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी में शनिवार की शाम दोमंजिला मकान में हुए तेज विस्फोट से आटा लेने आई एक युवती की मौत हो गई। जबकि, मकान स्वामी समेत परिवार के छह लोग झुलस गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीरावस्था में एक वृद्धा को लखनऊ रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार अवैध पटाखों की वजह से विस्फोट हुआ है, जबकि मकान स्वामी सिलिंडर फटना घटना की वजह बता रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पगलाभारी गांव निवासी राम कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू (34) अपने दोमंजिला मकान में आटा चक्की और तेल चक्की लगाकर आटा पिसाई व तेल पेरने का काम करते हैं। शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे पड़ोस के मौर्या का पुरवा निवासी रामकुमार कोरी की पुत्री प्रियंका (19) आटा लेने पहुंची थी। उसी समय मकान में एक जोरदार विस्फोट हुआ और मकान भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, मकान मालिक रामकुमार, उनकी मां शिवपता (65), पत्नी इंद्रा (25), रामकुमार के बच्चे ईशा (9), लव (6) और यश (4) झुलस गए।

मौके पर पहुंचे पूराकलंदर थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह, अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र प्रताप द्विवेदी, तहसीलदार विनोद चौधरी, क्षेत्राधिकार आशुतोष मिश्रा ने जेसीबी मंगवाकर मलबा हटवाया। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया और शिवपता को लखनऊ रेफर कर दिया। शेष घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में पड़ोसी रमेश कुमार की भी एक दीवार गिर गई है। वहीं, आईजी प्रवीण कुमार ने भी देरशाम घटनास्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें