फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर : मनचलों से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या, चार पर केस

Sun, 08 May 2022 04:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

सीओ सिधौली यादुवेंदु यादव ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में प्रेम प्रसंग का होना भी सामने आया है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना अटरिया इलाके में रहने वाली युवती ने मनचलों  से तंग आकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव शनिवार देर रात उसके घर में छप्पर से लटकता मिला है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। थाना इलाके के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन जब घर से कहीं आती जाती थी तो गांव के दिनेश, महेश, उपेंद्र समेत लखनऊ के थाना बक्शी का तालाब निवासी विनय पीछा करते थे। इससे परेशान होकर युवती ने छप्पर में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ सिधौली यादुवेंदु यादव ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में प्रेम प्रसंग का होना भी सामने आया है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें